Connect with us

गोरखपुर

ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, यह मामला मु0अ0सं0 78/2026 के तहत दर्ज किया गया था। घटना 15 अप्रैल 2026 की है, जब जिला महिला चिकित्सालय गोरखपुर के बाहर से अज्ञात चोरों द्वारा वादी की ई-रिक्शा चोरी कर ली गई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Loading...

जांच के दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त अमन कुमार पुत्र चंदन कुमार, निवासी रामलीला मैदान बरफखाना के पास थाना राजघाट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page