वाराणसी
ई-रिक्शा को मुख्य मार्ग से हटा दिया जायेगा
Loading...
Loading...
ई-रिक्शा के संचालन हेतु जोनवार मार्ग का निर्धारण
Loading...
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी। जिला प्रशासन द्वारा ई-रिक्शा को मुख्य मार्ग से हटाये जाने के सम्बन्ध में गठित कमेटी द्वारा ई-रिक्शा के संचालन हेतु मुख्य मार्ग को छोड़कर जोनवार मार्ग का निर्धारण कर दिया गया है।
जानकारी देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग व यातायात विभाग द्वारा ई-रिक्शा को मुख्य मार्ग से हटाये जाने की कार्यवाही प्रचलन में है। शीघ्र ई-रिक्शा को मुख्य मार्ग से हटा दिया जायेगा। उल्लेखनीय है राज्य सड़क सुरक्षा परिषद द्वारा ई-रिक्शा को मुख्य मार्गों से फीडर मार्गों पर प्रतिस्थापित करने हेतु तीन माह की समयावधि प्रस्तावित की गयी है। निर्धारित समयावधि में उक्त कार्यवाही सम्पादित कर दी जायेगी।
Continue Reading
