गोरखपुर
अवैध तमंचा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
गोरखपुर। अपराधों पर नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बांसगांव के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक आलोक कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, तभी इन्द्रजीत यादव (पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम देवनाथपुर थाना बांसगांव, गोरखपुर) तथा रामनेवास हरिजन (पुत्र रामसमुझ निवासी ग्राम देवनाथपुर थाना बांसगांव गोरखपुर) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बांसगांव में मु0अ0सं0 0173/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त इन्द्रजीत यादव के विरुद्ध विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल 14 मुकदमे पंजीकृत हैं, जिनमें थाना बांसगांव, गोला, कैण्ट और सिकरीगंज शामिल हैं। वहीं दूसरे अभियुक्त रामनेवास हरिजन के विरुद्ध भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है।
