Connect with us

गोरखपुर

गैंगस्टर एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। अपराधों पर नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक आदर्श पाण्डेय अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए थाना गुलरिहा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1024/2025 धारा 2(b)(1), 2(b)(XI), 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सूर्यसांत उर्फ सूर्यकान्त (पुत्र रामहरि निवासी जंगल एकला नं0 2 बिचला टोला थाना गुलरिहा गोरखपुर) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

पुलिस के अनुसार अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अनुचित दुनियावी, आर्थिक और भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से फर्जी प्रमाण पत्रों का उपयोग करता था। वह मूल कास्तकार के स्थान पर अन्य व्यक्ति को खड़ा कर जमीन का बैनामा कराता था और इस प्रकार धन उगाही जैसे अपराधों को अंजाम देता था, जिसके संबंध में थाना गुलरिहा में उक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त सूर्यसांत उर्फ सूर्यकान्त पुत्र रामहरि निवासी जंगल एकला नं0 2 बिचला टोला थाना गुलरिहा, गोरखपुर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा अपराध संख्या 1024/2025 तथा इससे पूर्व मु0अ0सं0 1024/24 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120B, 504, 506 भादवि के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page