Connect with us

गोरखपुर

लोहे की सरिया सड़क पर रखा होने से रोज लग रहा जाम, राहगीर हो रहे घायल

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर) गोला उपनगर के शारदा सिनेमा रोड स्थित लोहा मंडी में विगत लगभग 20 दिनों से सड़क पर सरिया फैले होने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। वहीं कई बार लोग फिसलकर गिरने से चोटिल भी हो चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 19 में एक व्यक्ति अपने पुराने मकान को तुड़वाकर पुनः निर्माण कार्य करवा रहे हैं। निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला लोहे का सरिया लंबे समय से सड़क पर रखा हुआ है।

बताया जा रहा है कि सरिया का कार्य समाप्त हो जाने के बाद भी सड़क से सरिया हटाया नहीं गया है। दुकानदारों द्वारा कई बार आग्रह करने के बावजूद संबंधित पक्ष द्वारा टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि लग्न व शादी-विवाह के मौसम में भीड़ अधिक रहती है, ऐसे में जाम लगना और किसी राहगीर या दुकानदार को चोट लगना गंभीर चिंता का विषय है।

Loading...

क्षेत्रवासियों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर रखे सरिया को तत्काल हटवाया जाए तथा भविष्य में सड़क पर निर्माण सामग्री रखने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page