Connect with us

गोरखपुर

यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती, सात मोटरसाइकिलें सीज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गुलरिहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना हेलमेट, बिना कागजात, गलत तरीके से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 7 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।

Loading...

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का प्रयोग करें और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page