Connect with us

अपराध

मिर्जापुर में पैसे के लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर : विंध्याचल थाना क्षेत्र के न्यू वीआईपी रोड के पास गुरुवार की रात पैसे के लेन-देन के विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक के पैर में गोली मार दी। घायल नीरज सोनी ने थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, न्यू वीआईपी रोड के पास रात 12 बजे दो युवकों में विवाद के बाद गोली चली। जिसके बाद घटनास्थल पर थानाध्यक्ष सहित पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पता लगाने पर जानकारी मिली कि दो लोगो में विवाद हुआ था और फायरिंग हुई है।

Loading...

घटनास्थल पर खून के धब्बे थे। थानाध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि जानकारी मिलने के एक घंटे बाद घायल नीरज सोनी निवासी मोतीझील मार्ग विंध्याचल थाने पहुंचा। उसने बताया कि पैसों के लेनदेन के विवाद में विपक्षी ने गोली चलाई। गोली उसके पैर के पीछे से निकल कर जमीन पर लग गई। उसके एड़ी में गंभीर चोट आई। सूचना के बाद नीरज सोनी को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चोट जिस प्रकार से लगी है। वो गोली चलने से नहीं लग रही। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page