Connect with us

बड़ी खबरें

सपा-सुभासपा ने किया गठबंधन का ऐलान, अखिलेश की साइकिल का सहारा बनी ओपी राजभर की छड़ी

Published

on

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी से सशर्त गठबंधन की बात करने वाली सुभासपा सपा की साइकिल पर सवार हो गयी है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) इस बार साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने नया नारा दिया ‘सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ’। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा है कि दोनों पार्टियां मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के बचे हैं दिन चार।

ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट के कुछ देर बाद समाजवादी पार्टी ने भी आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि ‘वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!’

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa