Connect with us

वाराणसी

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ ने वीडीए उपाध्यक्ष व सचिव का किया सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

चार सूत्रीय मांगपत्र सौंपा, कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल ने शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर रखा कर्मचारियों की मांगों का पक्ष

वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ, शाखा वाराणसी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता के नेतृत्व में वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा (आईएएस) एवं सचिव वेद प्रकाश मिश्रा को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए चार सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष एवं सचिव के समक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा तथा उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा (आईएएस) ने महासंघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका यथाशीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

इस अवसर पर विकास प्राधिकरण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडे, महासंघ के मंडल मंत्री सतेंद्र कुमार सिंह तथा सुशील कुमार उपाध्याय सहित अन्य कर्मचारी प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page