Connect with us

चन्दौली

मां ने ढाई वर्षीय बेटे के साथ फंदे से लटककर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

पति मैंगो जूस लेकर घर पहुंचा तो खुला हादसे का राज, पुलिस जांच में जुटी

डीडीयू नगर (चंदौली)।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हनुमानपुर में शुक्रवार रात एक 23 वर्षीय विवाहिता ने अपने ढाई वर्षीय बेटे के साथ कथित रूप से फंदे से लटककर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब पति बाजार से बच्चे के लिए मैंगो जूस लेकर घर पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

खिड़की से देखा तो फंदे पर लटके मिले मां-बेटे

हनुमानपुर निवासी अजय कुमार पटेल के अनुसार, उनकी पत्नी प्रिया पटेल अपने ढाई वर्षीय बेटे युवराज के साथ घर पर थीं। रात करीब आठ बजे जब वह बाजार से लौटे तो खिड़की से देखा कि पत्नी और बेटा पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे लटके हुए हैं। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार के सदस्य गए थे गांव

परिजनों के अनुसार, अजय की मां और पिता खेती के कार्य से गांव गए हुए थे। इसी कारण प्रिया को एक दिन पहले मायके से बुलाया गया था ताकि वह घर की देखभाल कर सके। अजय ने बताया कि शाम को बाजार जाते समय पत्नी ने बेटे के लिए मैंगो जूस लाने को कहा था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

मौत के कारणों की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page