गाजीपुर
जूनियर राज्य तीरंदाजी में जमानियां के खिलाड़ियों का जलवा
दो स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीते
जमानियां, गाजीपुर। बाराबंकी में आयोजित जूनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में जमानियां क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीते। खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए।
शैलेंद्र-खुशी की जोड़ी ने जीता स्वर्ण
रिकर्व मिक्स टीम में शैलेंद्र कुमार और खुशी श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। शैलेंद्र ने व्यक्तिगत बॉयज वर्ग में रजत, जबकि खुशी ने व्यक्तिगत में रजत और इंडिविजुअल फाइट में कांस्य पदक हासिल किया।
टीम स्पर्धाओं में भी सफलता
रिकर्व बॉयज टीम में शैलेंद्र, संजय कुमार, विराट मौर्या और युवराज सिंह ने कांस्य पदक जीता। इंडियन राउंड पुरुष टीम में कुणाल सिंह, उमेश पाल, क्रिश पांडेय और रोहित कुमार ने रजत पदक हासिल किया।
कुणाल ने जीते तीन पदक
कुणाल सिंह ने रैंकिंग राउंड और इंडिविजुअल फाइट में कांस्य पदक जीता। वहीं कुणाल और प्रिशू यादव की मिक्स टीम ने भी कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
