Connect with us

भदोही

जाम में फंसी एंबुलेंस में गर्भवती ने बच्ची को दिया जन्म

Published

on

Loading...
Loading...

औराई, भदोही। औराई कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम जाम में फंसी एंबुलेंस के अंदर गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। महिला को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस टेढ़वा से सहसेपुर के बीच लगे भीषण जाम में करीब एक घंटे तक फंसी रही। किसी तरह अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मां और नवजात दोनों को स्वस्थ बताया।

ट्रकों की वजह से लगा जाम

बताया गया कि टेढ़वा से सहसेपुर तक सड़क पर रोजाना की तरह लंबा जाम लगा था। दूधी, चोपन, सोनभद्र और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले बड़ी संख्या में ट्रकों के कारण यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नो एंट्री खुलने के बाद बड़ी संख्या में ट्रक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दोनों तरफ वाहनों का आवागमन बाधित हो जाता है।

एंबुलेंस में बिगड़ी हालत

एंबुलेंस कर्मियों के अनुसार जाम के कारण इस मार्ग पर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में अक्सर परेशानी होती है। सोमवार को भी एंबुलेंस में गर्भवती महिला की हालत अचानक बिगड़ने लगी। जाम में वाहन आगे नहीं बढ़ सका, जिसके बाद एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी और परिवार के सदस्यों ने सुरक्षित प्रसव कराने में मदद की।

मां-बच्ची दोनों स्वस्थ

करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस किसी तरह अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने मां और नवजात बच्ची की जांच की और दोनों को स्वस्थ बताया। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग

स्थानीय लोगों ने टेढ़वा-सहसेपुर मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुधारने और नो एंट्री के नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आपातकालीन सेवाओं के साथ मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page