चन्दौली
जिला कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज वंदन, संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
रवि मिलन कार्यक्रम में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
चंदौली।जिला कांग्रेस सेवादल चंदौली की ओर से रविवार को चहनिया ब्लॉक के ग्राम बेलवानी मथेला में जिला मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान के नेतृत्व में ध्वज वंदन एवं रवि मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट नबी रसूल अहमद ने ध्वज वंदन किया।
कांग्रेस की विचारधारा पर रखे विचार
मुख्य अतिथि एडवोकेट नबी रसूल अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान समय में समाज में नफरत, अन्याय और अत्याचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
जिला मुख्य संगठक दशरथ सिंह चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कांग्रेस की सोच और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन के माध्यम से खुशहाल भारत के निर्माण का आह्वान किया।
कई कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम में एडवोकेट नबी रसूल अहमद, दशरथ सिंह चौहान, अनवर सादात, प्रमोद मौर्य, मो. दीदार अंसारी, मुसाफिर लाल, नसीम अंसारी, गुलाम मुहम्मद अंसारी, अकरम अंसारी, समीर अंसारी, रामेंद्र चौहान, गुलाम गौस, संजय यादव, अजीत खरवार, विवेकानंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
