Connect with us

गोरखपुर

विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ बना खतरा

Published

on

Loading...
Loading...

आंधी में मकान की दीवार पर गिरी डाल, बाल-बाल बची नाबालिग; महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार

गोलाबाजार, गोरखपुर। गोला उपनगर के विस्तारित क्षेत्र गोपालपुर परनई खिरियातर, वार्ड नंबर-15 में मकान से सटा विशाल और पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ परिवार के लिए खतरा बना हुआ है। बीते शनिवार को तेज आंधी के दौरान पेड़ की बड़ी डाल मकान की दीवार पर गिर गई, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय पास में खेल रही नाबालिग बाल-बाल बच गई।

हादसे के बाद भी बना खतरा

कौशल्या देवी पत्नी सुरेश गुप्ता ने बताया कि पेड़ काफी पुराना और विशाल है तथा मकान की दीवार से सटा हुआ है। पेड़ का एक हिस्सा पहले ही टूटकर गिर चुका है, जबकि शेष हिस्सा मकान के बेहद करीब खड़ा है। बारिश और तेज हवा में इसके गिरने से जनहानि की आशंका बनी हुई है।

एसडीएम से कार्रवाई की मांग

मंगलवार को कौशल्या देवी ने गोला तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कराकर जनसुरक्षा के दृष्टिगत पेड़ को नियमानुसार हटाने की मांग की।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। नायब तहसीलदार बालचंद चौहान और लेखपाल सुरेंद्र पटेल ने भी मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page