Connect with us

गाजीपुर

निशा शर्मा प्रकरण : कटरिया दौरे पर 29 अप्रैल को पहुंचेंगे अखिलेश यादव

Published

on

Loading...
Loading...

करंडा (गाजीपुर) जयदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 29 अप्रैल को अपराह्न एक बजे करंडा क्षेत्र के कटरिया गांव पहुंचेंगे। इस दौरान वह मृतक परिवार के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को किशोरी निशा शर्मा का शव गंगा नदी में मिला था, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। इस घटना के बाद मामले को लेकर जातीय राजनीति भी तेज हो गई है।

इसी क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इंटरनेट मीडिया पर कटरिया से जुड़ा एक और वीडियो साझा किया है। वीडियो में एक महिला स्वयं को कटरिया निवासी बताते हुए आरोप लगा रही है कि रात में पुलिस पहुंची और घर में तोड़फोड़ की।

Loading...

वहीं दूसरी ओर इंटरनेट मीडिया पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव का एक पत्र भी तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें कार्यकर्ताओं से धरम्मरपुर पहुंचने की अपील की गई है। पत्र के प्रसार के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंच गए, जिसके बाद पथराव जैसी घटना भी सामने आई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page