Connect with us

भदोही

थाना ज्ञानपुर का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की परखी गुणवत्ता

Published

on

Loading...
Loading...

निर्माणाधीन प्रशासनिक व आवासीय भवनों का लिया जायजा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

उच्च गुणवत्ता की सामग्री और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर दिया जोर

ज्ञानपुर (भदोही)। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल एवं क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा की उपस्थिति में थाना ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन भवनों का भी भौतिक सत्यापन किया।

एसपी ने थाना परिसर में बन रहे प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण में तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं से पुलिस व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनेगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page