Connect with us

शिक्षा

IIT BHU : सेमेस्टर परीक्षा 27 अप्रैल से शुरू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। संस्थान में परीक्षाएं 27 अप्रैल से शुरू होकर 8 मई तक संचालित होंगी, जबकि परीक्षा समाप्त होने के महज आठ दिन बाद 16 मई को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा से संबंधित ग्रेड जमा करने और तिथि परिवर्तन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है।

यदि किसी छात्र की परीक्षा आपात स्थिति के कारण छूट जाती है, तो उसे 12 से 14 मई के बीच पुनः परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। वहीं शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं 20 जुलाई से प्रारंभ होंगी, जिसमें बीटेक, आईडीडी और बी आर्क के प्रथम सेमेस्टर के छात्र शामिल नहीं होंगे।

Loading...

संस्थान के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 9 मई से 22 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इसी अवधि में नए और पुराने छात्रों का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण भी किया जाएगा। पुराने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी और 17 जुलाई से दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन प्रारंभ किया जाएगा। परीक्षा परिणाम घोषित होने तक यह सत्यापन अस्थायी यानी प्रोविजनल माना जाएगा।

निर्धारित तिथि के बाद पंजीकरण कराने पर छात्रों को प्रति दिन 500 रुपये की दर से विलंब शुल्क देना होगा। साथ ही एमटेक, एमफार्मा, एमएससी, आईडीडी और पीएचडी के आठवें सेमेस्टर के बाद छात्रों को किसी प्रकार का ग्रीष्मकालीन या अंतर-सेमेस्टर अवकाश नहीं मिलेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page