शिक्षा
MGKVP : 28-29 अप्रैल की परीक्षाएं रद्द, नई तिथि जल्द
Loading...
Loading...
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी आगमन के मद्देनज़र महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर तथा उससे संबद्ध महाविद्यालयों में 28 और 29 अप्रैल को निर्धारित सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय की कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक सुनीता पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय अपर पुलिस उपायुक्त की मांग पर सुरक्षा और व्यवस्थागत कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
Loading...
विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्थगित परीक्षाओं की नई तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी। साथ ही विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखें।
Continue Reading
