Connect with us

मनोरंजन

सैफ अली खान ने कहा- इतने पैसे कहां से लाऊं, मैं क्या शाहरुख खान हूं

Published

on

Loading...
Loading...

सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘बंटी और बबली-2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके साथ रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाग भी हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए सैफ लगातार अलग-अलग शो में जा रहे हैं और अपने बारे में कई मजेदार किस्से भी शेयर कर रहे हैं। सैफ के कई ऐसे पुराने किस्से भी हैं, जिनको लेकर सैफ की अब भी चर्चा होती है। ऐसा ही एक मामला है, जब सैफ ने कह दिया था कि मैं शाहरुख खान की तरह अमीर नहीं हूं।

अमृता से तलाक के बाद गुजरा मुश्किल वक्त

सैफ अली खान ने अमृता सिंह से पहली शादी की थी। दोनों के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। 2004 में जब दोनों ने तलाक का फैसला लिया तो सैफ के लिए कई चीजें आसान नहीं थीं, जैसे उनको सारा और इब्राहिम से मिलने की इजाजत नहीं थी। पटौदी के नवाब सैफ अली खान को इस दौरान आर्थिक तौर पर भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनको अपनी पूर्व पत्नी अमृता सिंह को 5 करोड़ का भुगतान करना पड़ा था।

अमृता से अलग होने के बाद टेलीग्राफ के साथ एक साक्षात्कार में तब सैफ ने अपने वित्तीय संकट और अमृता सिंह को गुजारा भत्ता देने के बारे में बात करते हुए कहा था, मुझे अमृता को 5 करोड़ रुपए देने हैं। साथ ही, जब तक मेरा बेटा 18 साल का नहीं हो जाता, मैं हर महीने 1 लाख रुपए का भुगतान कर रहा हूं। ये समझिए कि मैं शाहरुख खान नहीं हूं। मेरे पास उस तरह का पैसा नहीं है। फिर भी मैंने उससे वादा किया है कि मैं बाकी पैसे का भुगतान करूंगा, भले ही मुझे कितनी भी मेहनत करनी पड़े। उन्होंने कहा था कि मैंने विज्ञापनों, स्टेज शो और फिल्मों से जो कुछ भी कमाया है, वह मेरे बच्चों को दिया जा रहा है। मेरे पास अब पैसा नहीं है। हमारा बंगला अमृता और बच्चों के लिए है और मेरे जाने के बाद जो उनके साथ जुड़े हैं, उन पर मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

सैफ अली और अमृता ने 1991 में शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता बिगड़ गया और साल 2004 में सैफ अली खान और अमृता सिंह अलग हो गए। अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ करीना के साथ रिश्ते में आए। सैफ ने 2012 में करीना कपूर से शादी कर ली। सैफ और करीना के दो बेटे हैं।

Advertisement

सैफ अली खान और रानी की फिल्म बंटी और बबली 2 सिनेमाघरों में 19 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। दोनों कई सालों बाद साथ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, प्रेम चोपड़ा, असरानी, यशपाल शर्मा सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी वाग भी नजर आएंगे। फिल्म को वरुण वी शर्मा ने डायरेक्ट किया है। सैफ अली खान ने बंटी और बबली 2 के अलावा ओम राउत की आदिपुरुष की शूटिंग भी हाल ही में खत्म की है। जिसमें वो प्रभास और कृति सेनन के साथ नजर आने वाले हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page