Connect with us

अपराध

बेटे और पिता ने परिवार के पांच सदस्यों को मार डाला

Published

on

Loading...
Loading...

अभियुक्त अरशद का चौंकाने वाला कबूलनामा

लखनऊ के होटल में बाप-बेटे ने अपने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी। पत्नी और 4 बेटियों की हत्या के बाद पिता होटल से भाग गया। जबकि बेटा थाने गया। वहां पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में 5 लोगों की लाश पड़ी थी। इस खौफनाक हत्याकांड ने पूरे देश को हिला दिया है। 24 वर्षीय अरशद ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या करने के बाद एक वीडियो में इस जघन्य अपराध की वजह बताई। वीडियो में उसने कहा कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह नहीं चाहता था कि उसकी बहनें “बिक जाएं।”

अरशद ने वीडियो में आरोप लगाया कि बदायूं में उनके पड़ोसियों और भू-माफियाओं ने उनके घर पर कब्जा कर लिया था और उनकी बहनों को बेचने की योजना बनाई थी। उसने यह भी कहा कि परिवार को प्रताड़ित किया गया और पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई मदद नहीं मिली।

वीडियो में अरशद ने स्वीकार किया कि उसने अपनी मां और बहनों का गला घोंटकर और कलाई काटकर हत्या की। इस अपराध में उसके पिता ने भी उसकी मदद की। मृतकों में उसकी मां अस्मा और बहनें आलिया (9), अलशिया (19), अक्सा (16), और रहमीन (18) शामिल हैं।

Advertisement

अरशद ने बताया कि परिवार शांति से रहने के लिए धर्म परिवर्तन करना चाहता था। उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई। वीडियो में अरशद ने कई लोगों के नाम लिए, जिन पर उसने अपने परिवार को प्रताड़ित करने और इस हत्याकांड के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। इनमें रानू, आफताब, अलीम खान, सलीम, आरिफ, अहमद और अजहर के नाम शामिल हैं।

‘मंदिर बनाए जाने की इच्छा’

वीडियो में अरशद ने कहा कि उनकी जमीन पर एक मंदिर बनाया जाए और उनका सामान अनाथालय को दान कर दिया जाए। उसने कहा, “हमने उनकी इज्जत बचाई है, और अब उनकी आत्मा को शांति मिलनी चाहिए।”

वहीं, इस मामले में मध्य लखनऊ की पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी ने बताया कि घटना होटल शरणजीत में हुई। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से तुरंत गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीमों ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page