Connect with us

अपराध

रंजिशन दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 16 घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर (बदलापुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना सामने आयी है। इस घटना में एक किशोरी सहित 16 लोग घायल हुए हैं। घायलों को बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

Loading...

मिली जानकारी के अनुसार, भटौली गांव के सभासद दिलीप शर्मा का पड़ोस की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लगभग दो माह पहले सभासद ने उसी युवती से मंदिर में विवाह कर लिया। इस संबंध में दोनों परिवारों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। रविवार को दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट की घटना हुई, जिसमें कुल 16 लोग घायल हो गए। घायलों में राजेश प्रसाद शर्मा (50), अनिल शर्मा (45), सुशील शर्मा (43), दिब्या शर्मा (20), उमादत्त शर्मा (80), विकास शर्मा (22), संजय शर्मा (31), विशाल शर्मा (18), आरती शर्मा (40), विनय शर्मा (18), बेला देवी (65), राबिन शर्मा (25), रिया शर्मा (16) शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page