Connect with us

अपराध

दिनदहाड़े किन्नर की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार के चोचकपुर तिराहे पर रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे साहसी बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किन्नर को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हथियार लहराते हुए बदमाश पास की गली से रेलवे स्टेशन की ओर फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने जांच में दो खोखे बरामद किए।

मृतक की पहचान हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर (26) निवासी नंदगंज के रूप में हुई। गंगा अपने स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर के साथ बाजार के ऊपरी तल पर स्थित कृष्णा मेन्स वियर की दुकान में कपड़े खरीदने गया था। इसी दौरान एक युवक दुकान पर पहुंचा और जीन्स खरीदने के बहाने से वहां रुक गया। अचानक उसने पिस्टल निकाली और गंगा किन्नर के कनपटी पर गोली चला दी।

गंगा किन्नर मौके पर ही गिर पड़ा। हत्या के बाद जब हमलावर भागने लगा, तो गंगा के ड्राइवर ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर बदमाश के साथी ने ड्राइवर पर गोली चलाई, जो उसके हाथ के पास से निकल गई। इसके बाद चार बदमाश रेलवे स्टेशन की ओर भाग निकले।

घटना के दौरान दुकान और आसपास के व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों की संख्या चार थी, जिनकी उम्र 24-25 वर्ष के आसपास थी। सभी का चेहरा खुला था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे बाहरी और पेशेवर अपराधी थे।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, गंगा किन्नर पर करीब सात-आठ महीने पहले बरहपुर गांव के पास भी जानलेवा हमला हुआ था। तब उसने गाजीपुर के एक किन्नर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

घटना के बाद नंदगंज, करंडा और रामपुर मांझा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी ज्ञानेन्द्र कुमार, सीओ सैदपुर अनिल कुमार और स्वाट प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि मौके से 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page