Connect with us

मिर्ज़ापुर

अटल जयंती पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने वृद्धाश्रम में बांटे नी कैप

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अटल चौक पहुंचे जायसवाल ने वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर को यादगार बनाने के लिए भाजपा नेता मनोज जायसवाल पटेंगरा नाला स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों को नी कैप वितरित किए। जायसवाल ने कहा कि वाजपेयी जी का सपना, जैसे नदी जोड़ो अभियान, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है। मोदी जी ने केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास कर लाखों किसानों को लाभान्वित करने का मार्ग प्रशस्त किया है।

मनोज जायसवाल ने कहा, “अटल बिहारी वाजपेयी जी न केवल तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे बल्कि एक प्रखर वक्ता, हिंदी कवि और पत्रकार भी थे। उन्होंने परमाणु परीक्षण कर भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। राजनीति में उनका कद इतना ऊंचा था कि उन्हें ‘अजातशत्रु’ कहा जाता था। उनके आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।”

Advertisement

इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर कुमार मौर्या, पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी, पूर्व नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता, और अन्य प्रमुख नेता शामिल थे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने वाजपेयी के आदर्शों को याद किया और उनके योगदान को सराहा। अंत में अटल चौक पर मौजूद सभी ने उनके प्रति नमन किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page