Connect with us

धर्म-कर्म

विंध्यवासिनी के धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

शारदीय नवरात्र का पहला दिन

मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन, गुरुवार को सुबह से मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। “जय माता दी” के जयकारों से धाम का परिसर गूंज उठा है। माता के दरबार में हजारों भक्त शीश नवाकर, देवी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं। भोर में हुई मंगला आरती के बाद दर्शन और पूजन का सिलसिला शुरू हुआ।

Loading...

भक्तों की संख्या इतनी अधिक थी कि आधी रात से ही गलियों में लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और जिला प्रशासन मेले की व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटा हुआ है। मंदिर के परिक्रमा मार्ग में भक्त अनुष्ठान में लगे हुए हैं, वहीं मुंडन संस्कार भी आयोजित होते रहे।

प्रशासन ने मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श दर्शन पर नवरात्रि के नौ दिनों तक अस्थायी रोक लगाई है। हालांकि, चार पहर की आरती नियमित रूप से होगी। वीआईपी दर्शन के लिए विशेष प्रोटोकॉल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है और एक बार में सिर्फ सात वीआईपी भक्त ही दर्शन कर सकेंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page