Connect with us

वाराणसी

Durga Puja Pandal 2023 : काशी में दुर्गापूजा में दिखेगी अयोध्या राममंदिर की झलक, शिवपुर मिनी स्टेडियम के पंडाल में भक्त करेंगे रामलला के दर्शन

Published

on

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। काशी में दुर्गा पूजा में इस बार अयोध्या राम मंदिर की झलक दिखेगी। शिवपुर मिनी स्टेडियम में राम मंदिर का माडल बन रहा है। दुर्गापूजा (Durga Puja) समिति जोर-शोर से इसकी तैयारी में जुटा है। नवरात्र की षष्ठी तिथि के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यहां काशीवासियों को रामलला के भी दर्शन होंगे। उम्मीद जताई जा रही कि राम मंदिर की झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ेगी। मिनी स्टेडियम शिवपुर (Mini Stadium Shivpur) दुर्गा पूजा समिति के संगठन मंत्री रोहित केशरी ने बताया कि पंडाल (Pandal )को बनाने में दो हजार बांस लगाए गए हैं। पंडाल की ऊंचाई लगभग 65 फीट है। वहीं जो प्रतिमा स्थापित होगी वह मुकुट लगने के बाद 14 फीट ऊंची होगी। षष्ठी तिथि के बाद प्रतिमा स्थापित होगी। सप्तमी से दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हो जाएगा, जो दशमी तक चलेगा। बताया कि मेला भी खास होगा। जापानी, चाइनीज झूले के साथ ही इस बार बच्चों के लिए भी बढ़ाया गया है। दो लाख भक्त यहां रोज आते हैं। समिति के कार्यकर्ता विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि पिछले 43 साल से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार अयोध्या के रामलला मंदिर का माडल बनाया जा रहा है। भक्त मां दुर्गा के साथ ही रामलला के भी दर्शन करेंगे। यहां पर अक्षरधाम, सोमनाथ मंदिर, संसद भवन के माडल पहले भी बन चुके हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page