Connect with us

वाराणसी

संचालित शेल्टर होम के प्रचार प्रसार हेतु नगर निगम ने लगाया होर्डिंग, किया प्रचार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: निराश्रित एवं बेघर व्यक्तियों को ठंड से बचाव के लिये नगर निगम, वाराणसी द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों में संचालित 12 स्थायी एवं 10 अस्थायी शेल्टर होमो को पूर्ण रूप से सभी सुविधाओं के साथ संचालित किया जा रहा है जिसमें स्थायी शेल्टर होम क्रमशः वाराणसी सिटी स्टेशन के सामने, गोलगड्डा तिराहा स्थित चुंगी भवन, काशी स्टेशन से पहले सफाई चैकी, बेनियाबाग पार्क के सामने, हरिश्चन्द्र कालेज के पास, टाउनहाल व्यायामशाला स्थित भवन, जवाहर नगर इंग्लिशिया लाइन, कैन्ट रेलवे स्टेशन के सामने, बौलिया तिराहा शिवदासपुर, संकट मोचन मंदिर के पास कैन्ट पुराना माल गोदाम, पी0जी0 अग्रसेन मार्ग शिवपुर तथा सेन्ट्रल जेल रोड गुरूद्वारे के पास, अस्थायी रैन बसेरा में राजघाट भैंसासुर, टाउनहाल मैदागिन, कैन्ट रेलवे स्टेशन, अन्धरापुल, पांडेयपुर पुलिस लाइन के पास, कमलापति त्रिपाठी कालेज के सामने-2, तथा राजेन्द्र प्रसाद घाट स्थानों पर स्थित है। सभी शेल्टर होमो में नगर निगम द्वारा बिस्तर, कंबल, शौचालय, प्रकाश, अलाव एवं पेयजल की व्यवस्था की गयी है।
नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर नगर निगम के जोनल अधिकारियों द्वारा रात्रि भ्रमण कर सड़क पर सोने वालों को नजदीक के शेल्टर होमो में आश्रय हेतु भेजा जा रहा है। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर नगर निगम, वाराणसी द्वारा शेल्टर होमो नगर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग बैनर लगवाये गये हैं, जिससे निराश्रित एवं बेघर व्यक्तियों को शेल्टर होम की आसानी से जानकारी प्राप्त हो सके।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page