वाराणसी
कोरोना को लेकर महानगर उद्योग व्यापार समिति की हुई बैठक
वाराणसी: महानगर उद्योग व्यापार समिति वाराणसी की एक आपात बैठक हथुआ मार्केट स्थित अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई जिसमें उपस्थित सभी व्यापारिओं ने एक स्वर में काशी के सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि पुरे विश्व में एक बार फिर कोविड-19 कोरोना की महामारी पुनः फ़ैल रहा है जिससे बचाव के लिए हम अपने सभी व्यापारियों एवं शहर के नागरिकों से अपील करते हैं कि भीड़ भाड़ की जगह पर वह पुनः मास्क का प्रयोग करें और 2 गज की दूरी अपनाएं |
व्यापारियों से अनुरोध है कि अपने दुकानों पर पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक करें और मास्क वितरण करें क्योंकि पूर्व में कोरोना महामारी ने एक बार व्यापारियों को आर्थिक व् शारीरिक रूप से पूरी तरह से तबाह कर चुका है और अगर फिर कोई लहर आती है तो उससे व्यापार एवं उद्योग पिणः तबाह हो जाएंगे |इसलिए आप सभी से निवेदन है की चीन में संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ गया है। सावधानी बरतकर कोविड के खतरों से खुद को बचा सकते हैं। भीड़-भाड़ में बिना जरूरत जाने से बचें मास्क लगाकर ही बाहर निकलें ,कोरोना संक्रमण को केवल जागरूकता से ही फैलने से रोका जा सकता है अतः । सतर्कता बरतें। दिशा-निर्देशों का पालन करें। इससे आसानी से संक्रमण से मुकाबला किया जा सकता है।
बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, महामंत्री अशोक जायसवाल, उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता ,रजनीश कनौजिया, सुजीत गुप्ता, प्रतीक शर्मा, युवा अध्यक्ष मनीष चौबे, अजय गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे|
