Connect with us

वाराणसी

अर्बन हाट के खादी प्रदर्शनी में उमड़ रहा भीड़, तीन दिन में बिक्री 85 लाख के पार

Published

on

Loading...
Loading...

प्रदर्शनी में जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार उत्तराखण्ड एवं बंगाल के भी स्टाल लगाये गये है

प्रदर्शनी में खादी वस्त्रों व ग्रामोद्योगी वस्तुओं की जमकर खरीदारी हो रही है

स्टालों में ऊनी शाल, सिल्क की साडियां सूती खादी के वस्त्र, कम्बल, कुर्ता, शदरी गद्दा, रजाई, चादर, कारपेट एवं सिले सिलाये खादी के परिधान उपलब्ध हैं

जैम, जेली, आचार, मुरब्बा, लकड़ी के फर्नीचर, आलमारी, बक्सा आयुर्वेदिक औषधी, दर्द निवारक तेल, दरी, चमड़े के बैग, बेल्ट जूता चप्पल आदि भी उपलब्ध है

   वाराणसी। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी उत्सव-2022 का आयोजन चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल के अर्बन हॉट प्रांगण में 25 दिसम्बर तक किया जा रहा है। खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में मंगलवार तक 05 दिन की कुल बिकी रू० 85.00 लाख रही। प्रदर्शनी में खादी वस्त्रों व ग्रामोद्योगी वस्तुओं की जमकर खरीदारी हो रही है।
  उक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी यू0पी0सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश दूरस्थ स्थानों के कामगारों द्वारा उत्पादित खादी ग्रामोद्योग सामानों की अधिक से अधिक बिकी हो, ताकि उनकी आजीविका में सुधार हो सकें और माहात्मा गाँधी जी का सपना साकार हो। प्रदर्शनी में मनोरंजन हेतु प्रतिदिन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा
है। प्रदर्शनी में कुल 96 स्टाल लगा है। प्रदर्शनी मे मण्डल के अतिरिक्त प्रदेश के बाहर के प्रदेशों जैसे- जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार उत्तराखण्ड एवं बंगाल के भी स्टाल लगाये गये है, जिसमें खादी के स्टालों में ऊनी शाल, सिल्क की साडियां सूती खादी के वस्त्र, कम्बल, कुर्ता, शदरी गद्दा, रजाई, चादर, कारपेट एवं सिले सिलाये खादी के परिधान उपलब्ध हैं एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों में लगने वाले स्टाल में जैम, जेली, आचार, मुरब्बा, अगरबत्ती, नमकीन, लकड़ी के फर्नीचर,आलमारी, बक्सा आयुर्वेदिक औषधी, दर्द निवारक तेल, दरी, चमड़े के बैग, बेल्ट जूता चप्पल इत्यादि उपलब्ध है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page