वाराणसी
सिद्धपीठ प्राचीन श्री सती माता व हनुमान मंदिर पर 12 नवंबर को शुरू होगा अखंड रामायण 13 नवंबर को होगा समापन एवं वृहद भंडारे का आयोजन
Loading...
Loading...
रिपोर्ट प्रदीप कुमार
Loading...
वाराणसी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चेतगंज सेल टैक्स ऑफिस के बगल में स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री सती माता व हनुमान मंदिर पर प्रत्येक रविवार को हो रहे सुंदरकांड पाठ के पूर्णाहुति व श्री चेतगंज रामलीला के सकुशल संपन्न होने के अवसर पर 12 नवंबर को अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा तथा 13 नवंबर को अखंड रामायण पाठ का समापन एवं वृहद भंडारे का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता में मंदिर के महंत महेंद्र गिरी महाराज ने बताया। उन्होंने बताया कि मंदिर परिवार की ओर से पिशाचमोचन स्थित महामंडल नगर कालोनी में एक धर्मशाला बनवाया जा रहा है जो निःशुल्क शादी विवाह उत्सव में सभी गरीब असहाय लोगों को समर्पित रहेगा।
Continue Reading
