Connect with us

अपराध

Varanasi: पेट्रोल पम्प कर्मी से फुटकर लेने के बहाने धोखाधड़ी कर पैसे चोरी करने के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Varanasi: वाराणसी के चोरी / लूटी की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण में थाना थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तगण रंजन मिश्रा पुत्र जुदागी मिश्रा नि० गोरैया स्थान थाना बिहटा पटना, ऋषि कुमार पुत्र रंजन मिश्रा निवासी गोरैया स्थान थाना बिहटा पटना को 1 नाजायज कट्टा 315 बोर, 01 कारतूस 315 बोर, 06 सिम, दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त वाहन पल्सर तथा कुल 112000/- रु० नगद के साथ गिरफ्तार किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 329-2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

वादी दीपू सिंह पुत्र स्व0 लालबिहारी सिंह (सेल्समैन पेट्रोल पम्प लालपुर ) ने पेट्रोल पम्प पर ड्यूटी के दौरान पल्सर गाड़ी सवार दो लोगों द्वारा दादी को 2-2 हजार की नोट देकर 500-500 रुपये की नोट का छुट्टा मांगने के बहाने से धोखाधड़ी कर बादी द्वारा दिये गये 500-500 के 40 नोटों में से 20 नोट छिपा लेने और 20,000/- की जगह 10 हजार रुपये वापस देकर भाग जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दिया, जिसके आधार पर मु0अ0स0-0328/2022 धारा 420/417379 भा0द0वि0 पंजीकृत कर, विवेचना उ0नि० प्रदीप कुमार यादव द्वारा की जा रही है।

पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तगणों ने बताया कि हम लोग अपने घर से ग्रुप में निकलते हैं और जिस भी जनपद जाते हैं वहां किसी व्यक्ति को टारगेट कर उनको अपनी बातों में उलझाकर उनसे पैसा, गहना आदि ले लेते हैं। हम जिस जिले में भी जाते हैं वहां घटना कारित करने के बाद जो पैसा मिलता है उसमे से कुछ अपने पास रखते हैं और बाकी बचाकर रखे रहते हैं, जब काफी पैसे इकट्ठा हो जाते हैं तो अपने घर वापस चले जाते हैं। कल हम लोगों ने विमल पेट्रोल पम्प पर वहा के एक कर्मचारी को अपनी बातों में उलझाकर कर छल करके उससे दस हजार रूपये चुरा लिए थे, जिसमें से आधा-आधा पैसा हम दोनो लोगो ने आपस में बाँट लिया था। हमने लगभग तीन महीना पहले भी वाराणसी कचहरी के पास स्थित पेट्रोल पम्प से ऐसे ही छल कर पैसे ले लिए थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page