Connect with us

अपराध

बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को रोककर की डेढ़ लाख की लूट

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

वाराणसी : पुलिस कमिश्नरेट के विस्तार के बाद बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को रोका। उससे मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये मोबाइल और चाबी छीन ली। कुछ दूर जाकर उसकी बाइक की चाबी और मोबाइल फेंक कर भाग निकले। युवक ने डायल 112 बस मदद के लिए फोन किया। देर बाद पहुंची बड़ागांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम छानबीन में जुटी हुई है।

Loading...

शिवपुर थाना अंतर्गत गणेशपुर निवासी दिनेश पटेल ठेकेदारी करता है। काजीसराय क्षेत्र के साईं गांव में काम चल रहा है। दिनेश का भाई उत्तम पटेल गुरुवार सुबह घर से डेढ़ लाख रुपये लेकर साईं गांव में साइट पर मजदूरों को भुगतान करने के लिए निकला था। रुपये लेकर हरहुआ में फ्लाईओवर ब्रिज जैसे ही चढ़ा। बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक दिया और उसके साथ मारपीट कर जेब से डेढ़ लाख रुपये, मोबाइल, छीन ली। बाइक की चाबी भी छीन ली। जाते-जाते मोबाइल और चाबी फेंक कर भाग गए। बता दें कि वाराणसी कमिश्नरेट के विस्तार के बाद 2 दिन में दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। दो दिन पहले रोहनिया थाना क्षेत्र के दरेखू गांव में दरोगा को गोली मारकर सरकारी पिस्टल, कारतूस, पर्स, मोबाइल लूटकर बदमाश भाग गए थे। अभी इस घटना का खुलासा भी नहीं हुआ है बड़ागांव क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page