वाराणसी
यात्रियों के असुविधा को लेकर रेलवे प्रशासन ने किया निरीक्षण
रिपोर्ट – मनोकामना सिंह
वाराणसी ; संरक्षित रेल परिवहन यात्रियों की सुरक्षा तथा यात्री सुविधाओं के समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने मंडलीय अधिकारियों समेत बनारस- औड़िहार- गाजीपुर सिटी -बलिया-छपरा रेल खण्ड का विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करने के दौरान सारनाथ,कादीपुर, राजवारी एवं औड़िहार स्टेशनों पर संरक्षा उपकरणों,अनुरक्षण रजिस्टर,Train examination facility,पीने के पानी,प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफॉर्म, स्टेशन भवन,सर्कुलेटिंग एरिया,स्टेशन पैनल,बुकिंग काउण्टर एवं यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया । इस अवसर पर उनके साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक(प्रशासन) राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय सत्यम सिंह ,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) श्री आलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला समेत मंडल के वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन के कर्मचारी उपस्थित थे। रामाश्रय पाण्डेय अपनी निरीक्षण स्पेशल से अधिकारियों समेत सारनाथ, कादीपुर, राजवारी स्टेशनों के निरीक्षण करते हुए औड़िहार स्टेशन पहुँचे थे।
मंडल रेल प्रबंधक ने अपने निरीक्षण के दौरान औड़िहार स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया,स्टेशन भवन,अप्रोच रोड, पैदल उपरिगामी पुल, प्लेटफार्म सं 1,2 व 3, फूड स्टाल,प्रतीक्षालयों तथा यात्री सुख सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन स्टेशन पैनल एवं नए बन रहे प्लेटफार्म का भी निरीक्षण किया और सम्बंधित को गुडवत्ता मानकों का पालन करते हुए समय सीमा के अन्दर सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक महोदय अपनी निरीक्षण स्पेशल गाड़ी से तरांव एवं नन्दगंज स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए गाजीपुर सिटी के लिए रवाना हुए।
