Connect with us

अपराध

घर से बुलाकर युवक को बदमाशों ने मारी गोली, हमलावर फरार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में पडने वाले बनकट गांव में स्थित एक शराब के ठेके पर बीती रात दो बदमाशों ने निवेश कुमार यादव (20) वर्षीय को उसके घर से बुलाकर गोली मार दिया। गोली पेट में लगने से गंभीर रूप से युवक घायल हो गया। आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर पहुंचे तो मौके से बदमाश भाग निकले। घटना के संबंध में पूछे जाने पर चौबेपुर थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि गोली मारने वाले बदमाशों का नाम उसी गांव के योगेश यादव, अखिलेश उर्फ अक्कल यादव के हैं। दोनों के विरुद्ध घायल की मां आशा देवी ने चौबेपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है वहीं गंभीर रूप से घायल निवेश को सारनाथ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला जमीन से संबंधित विवाद का बताया जा रहा है। समाचार दिए जाने तक किसी के गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page