गाजीपुर
नवजात बच्चों की देखभाल व्यवस्था का लिया जायजा
दत्तक ग्रहण इकाई में निरीक्षण के दौरान कपड़े, खिलौने व जरूरी सामग्री वितरित
गाजीपुर। किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट अर्पिता सिंह एवं जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने शुक्रवार को राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आवासित नवजात बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता और देखभाल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

बच्चों को बांटे कपड़े और खिलौने
इस दौरान अधिकारियों ने नवजात बच्चों को कपड़े, खिलौने एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए स्नेह व्यक्त किया।
लापरवाही न बरतने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कर्मचारियों को बच्चों की सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य माया सिंह, पेशकार नीरज, सुरेंद्र, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक संतोष कुमार सिंह तथा इकाई की अधीक्षिका प्रीति श्रीवास्तव, रागिनी सिंह, जूही राय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
