Connect with us

गोरखपुर

अनंतपुर-दरघाट मार्ग पर जलजमाव से सड़क बदहाल, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

गड्ढों में तब्दील हो रही सड़क, आवागमन में परेशानी

अनंतपुर, गोरखपुर। अनंतपुर-दरघाट संपर्क मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से जगह-जगह पानी जमा हो गया है। जलजमाव के कारण सड़क लगातार बदहाल होती जा रही है और कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

जलभराव से दुर्घटना का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण सड़क की हालत खराब हो रही है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का पता नहीं चलता, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सड़क की खराब स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर जिम्मेदार विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में वीरेन्द्र प्रताप चौहान, दिनेश, रघुराई, कमलेश, लालचंद समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page