Connect with us

गोरखपुर

स्वच्छता जाँच कार्ड से बच्चों ने परखी अपनी आदतें

Published

on

Loading...
Loading...

आत्म-मूल्यांकन कर बेहतर स्वच्छता अपनाने का लिया संकल्प

गोलाबाजार, गोरखपुर। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत गोला तहसील क्षेत्र के पीएमश्री स्कूल सेमरी में शुक्रवार को व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस दौरान “मेरी स्वच्छता की आदतें—स्वच्छता जाँच कार्ड” गतिविधि आयोजित की गई।

बच्चों ने किया अपनी दिनचर्या का मूल्यांकन

विद्यालय में बच्चों को स्वच्छता जाँच कार्ड दिए गए, जिसमें स्नान, दांतों की सफाई, नाखून काटना, हाथ धोना, स्वच्छ कपड़े पहनना, शौचालय की सफाई, स्वच्छ पेयजल का उपयोग और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने जैसी आदतें शामिल थीं। बच्चों ने प्रत्येक आदत के सामने सही या गलत का निशान लगाकर स्वयं का मूल्यांकन किया।

बेहतर आदतें अपनाने का लिया संकल्प

बच्चों ने उन आदतों को पहचाना, जिन्हें वे नियमित रूप से नहीं अपनाते थे और उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। गतिविधि के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि रोजाना अपनाया जाने वाला अनुशासन है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सराहा

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सदन तिवारी ने गतिविधि की सराहना करते हुए इसे “जांच से जागरूकता और जागरूकता से आदत” की दिशा में सार्थक पहल बताया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page