Connect with us

मिर्ज़ापुर

लखनऊ अग्निकांड में दिवंगत छात्रों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

लाल डिग्गी पार्क में दो मिनट का मौन रखकर व्यक्त किया शोक

दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

मिर्जापुर। लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में छात्रों की असामयिक मृत्यु पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने लाल डिग्गी पार्क परिसर में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

हादसे को बताया हृदय विदारक

भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुई यह दुखद घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा शोक संतप्त परिवारों के दुःख में सहभागी हैं।

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

कार्यकर्ताओं ने हादसे में घायल छात्रों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Advertisement

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदय भान तिवारी (मामा), मंडल उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल, दीपा उमर, अजय रंजक, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल मंत्री पुनीत मिश्रा, गोपाल अग्रवाल, अमरेश सोनकर, सुमन यादव, आनंद किशोर, विजय निषाद, शिव शंकर जायसवाल, पप्पू लाल, मनीष केशरवानी, सुनीता चौधरी, पवन कुमार साहू, राकेश सोनी, मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन की आवश्यकता पर बल दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page