Connect with us

मिर्ज़ापुर

विधायक ने मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लाभार्थियों को बांटे चयन पत्र

Published

on

Loading...
Loading...

योजना के तहत 242 लाभार्थियों को मिला लाभ, 121 महिला और 121 पुरुष शामिल

मीरजापुर में दुग्ध विकास कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम

मीरजापुर। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को दुग्ध विकास कार्यालय में मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत चयन पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने 242 लाभार्थियों को चयन पत्र वितरित किए। इनमें 121 महिलाएं और 121 पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रम में विंध्याचल मंडल के डीडीओ अखिलेन्द्र मिश्रा, नंदबाबा दुग्ध मिशन के नोडल अधिकारी मनोज दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

2 स्वदेशी गायों की डेयरी इकाई पर 80 हजार रुपये तक का अनुदान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार गो-संरक्षण और गो-संवर्धन के साथ-साथ आम लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना उनकी आर्थिक समृद्धि में सहायक सिद्ध होगी।

Advertisement

नंदबाबा दुग्ध मिशन के नोडल अधिकारी मनोज दुबे ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को उन्नत नस्ल की दो स्वदेशी गायों की डेयरी इकाई स्थापित करने के लिए 80 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जाता है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

योजना से आत्मनिर्भरता और अतिरिक्त आय की उम्मीद

चयन पत्र प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों में उत्साह देखने को मिला। चौहानपट्टी निवासी सुनीता यादव ने कहा कि यह योजना उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी। घर पर ही रोजगार मिलने के साथ-साथ दूध बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।

वहीं पहाड़ा निवासी उषा देवी ने बताया कि उन्नत नस्ल की गायें खरीदना उनके लिए मुश्किल था, लेकिन सरकारी सहायता से अब यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भरण-पोषण बेहतर ढंग से हो सकेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page