Connect with us

मिर्ज़ापुर

सपा ने मनाया रानी दुर्गावती का 462वाँ बलिदान दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर में जिला कार्यालय पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि गोष्ठी

मिर्जापुर | 24 जून समाजवादी पार्टी द्वारा महान वीरांगना रानी दुर्गावती का 462वाँ बलिदान दिवस जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साहस, स्वाभिमान और बलिदान को याद किया।

वक्ताओं ने किया ऐतिहासिक योगदान का स्मरण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री आदर्श यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती तीरंदाजी, तलवारबाजी और घुड़सवारी में निपुण थीं। उन्होंने अधीनता स्वीकार करने की बजाय युद्ध के मैदान में डटकर मुकाबला किया और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।

नगर अध्यक्ष रवि सोनकर ने कहा कि रानी दुर्गावती का जन्म बांदा स्थित कलिंजर किले में चंदेल वंश में हुआ था। विवाह के बाद उन्होंने गोंडवाना राज्य की बागडोर संभाली और शत्रुओं के सामने झुकने के बजाय वीरता का परिचय दिया।

Advertisement

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम एवं धरना-प्रदर्शन में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह, अशोक यादव, आजाद राय, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, भरत बिंद, झल्लू यादव, मेवा लाल प्रजापति, बलराम यादव, राम जी यादव, रमाशंकर कोल, अनीस खान, सलीम बादशाह, अभय यादव, राम मिलन यादव, छवि नाथ विश्वकर्मा, लाल बहादुर यादव, विशाल सोनकर, आशीष कोल, मनोज गुप्ता, कल्लू यादव और दिन नाथ प्रजापति सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयोजन का उद्देश्य

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रानी दुर्गावती के बलिदान और संघर्ष की गाथा नई पीढ़ी को प्रेरणा देती है। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जिसे समाज में व्यापक रूप से प्रसारित करने की आवश्यकता है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page