मिर्ज़ापुर
महिला सशक्तिकरण विषय पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आज
भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मां गंगा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी का संयुक्त आयोजन
महिलाओं को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
मिर्जापुर। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, मिर्जापुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मिर्जापुर एवं मां गंगा एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण विषय पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन बुधवार, 24 जून 2026 को सायं 4:00 बजे ग्राम मुजेहरा कला, थाना चील्ह, विकास खंड कोन, जनपद मिर्जापुर में किया जाएगा।
मनीष सिंह एडवोकेट करेंगे कार्यक्रम का नेतृत्व
कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी मनीष सिंह एडवोकेट करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में किसान संरक्षक प्रकोष्ठ के प्रमुख राजेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहेगा।
महिला अधिकारों पर होगा विशेष मार्गदर्शन
शिविर में महिलाओं को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
अधिकाधिक सहभागिता की अपील
आयोजकों ने क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं एवं सम्मानित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाने तथा इसे सफल बनाने की अपील की है।
जिला प्रवक्ता ने दी जानकारी
इस संबंध में जानकारी भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला प्रवक्ता स्मृति गुप्ता, एडवोकेट द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में कानूनी साक्षरता बढ़ाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
