Connect with us

वाराणसी

जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक एकता और संगठन मजबूती पर मंथन

Published

on

Loading...
Loading...

महिला मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में देशभर से जुटीं प्रतिनिधि महिलाएं

भूटानी सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां, समाज को एक मंच पर लाने का लिया संकल्प

वाराणसी। जायसवाल क्लब के दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर महिला मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के संस्थापक अध्यक्ष मनोज जायसवाल तथा सालासर धाम के महंत द्वारा कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने बताया कि महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती तिलकभामा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विभिन्न राज्यों से आई महिला प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान समाज को संगठित कर एक मंच पर लाने तथा सामाजिक एकता को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया।

बैठक में वक्ताओं ने विभिन्न प्रदेशों में समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की और एक-दूसरे के अनुभवों से प्रेरणा लेने पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता को समाज के विकास का आधार बताया।

Advertisement

कार्यक्रम में भूटान प्रदेश महिला मंच की ओर से रिया जायसवाल एवं सत्यम जायसवाल ने भूटानी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

वक्ताओं ने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अथक प्रयासों और मार्गदर्शन से देश-विदेश में फैला जायसवाल समाज आज एक मंच पर संगठित हो रहा है। उन्होंने समाज के युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया।

इस अवसर पर हरीश कलार, नंदलाल जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, कमलेश जायसवाल, नीला सुहालका, सोनिया जायसवाल, विनीता जायसवाल, जया जायसवाल, जयश्री जायसवाल, रितु जायसवाल, माया जायसवाल, संगीता जायसवाल, पदमा सुहालका, हेमंत जायसवाल, राजेश जायसवाल, रमेश जायसवाल तथा सत्यनारायण मेवाड़ा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page