Connect with us

वाराणसी

प्रख्यात साहित्यकार सिद्धनाथ शर्मा ‘सिद्ध’ को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

श्रद्धांजलि सभा में साहित्यकारों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने किया नमन

वक्ताओं ने कहा— साहित्य जगत में सदैव याद किए जाएंगे सिद्धनाथ शर्मा ‘सिद्ध’

वाराणसी। काशी के प्रख्यात कवि, लेखक एवं साहित्यकार सिद्धनाथ शर्मा ‘सिद्ध’ के आकस्मिक निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कवि, लेखक एवं पत्रकार इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ द्वारा किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने सिद्धनाथ शर्मा ‘सिद्ध’ के साहित्यिक योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और कृतित्व साहित्य जगत के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति प्रदान की।

वक्ताओं ने कहा कि सिद्धनाथ शर्मा ‘सिद्ध’ की रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। साहित्य के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और साधना उन्हें सदैव जीवंत बनाए रखेगी। उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Advertisement

इस अवसर पर राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’, प्रकाश श्रीवास्तव ‘गणेश जी’, डॉ. दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, चिंतित बनारसी, मनीष सिंह रघुवंशी सहित अनेक साहित्यप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत साहित्यकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page