Connect with us

वाराणसी

मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना, पिंडरा विधायक ने चलाया स्वच्छता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में हवन-पूजन व वृक्षारोपण

मरीजों और जरूरतमंदों के बीच किया गया फल वितरण

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा चारो स्थित मां कर्णेश्वरी देवी मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई की तथा हवन-पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। इसके अलावा बसनी स्थित पूनम हॉस्पिटल में मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच फल वितरित किए गए।

डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

Advertisement

इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह, पवन सिंह, जय प्रकाश दुबे, ओ.पी. पटेल, फौजदार शर्मा, डॉ. प्रमोद उपाध्याय, सुनील दत्त वर्मा, बसंत उपाध्याय, अशोक गौतम, आशीष प्रकाश सिंह, झगड़ू मिश्रा, शैलेश मिश्रा, नवीन सिंह पिंटू, अवधेश सिंह गुल्लू, संदीप राय, अरबिंद मिश्रा, सर्मेश सिंह, सुनील सिंह, संजय पांडेय, राजन सिंह, महेश सिंह, शिवरतन गिरी, अभिषेक राजपूत, अतुल रावत बेलवां सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page