Connect with us

गोरखपुर

अवैध नेटवर्क मार्केटिंग ट्रेनिंग सेंटर का भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अवैध नेटवर्क मार्केटिंग ट्रेनिंग सेंटर संचालित करने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अभिषेक कुशवाहा एवं उ

नकी टीम ने थाना गुलरिहा पर दर्ज मु0अ0स0 361/26 धारा 318(4) बीएनएस से संबंधित कार्रवाई करते हुए सिराजूद्दीन पुत्र मुबारक निवासी बरबा कला थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर हाल पता संगम चौराहा पादरी बाजार थाना शाहपुर गोरखपुर, अतेन्द्र राजपुत पुत्र राजाराम निवासी अमरौली रतनपुर थाना अलीगंज, एटा हाल पता सांईधाम कॉलोनी हरसेवकपुर नंबर 2 थाना गुलरिहा गोरखपुर तथा कृष्ण मोहन सिंह पुत्र सुभाष चंद्र निवासी

मेदिनीपुर थाना घुघली महाराजगंज हाल पता इस्टर्नपुर चौराहा हकीम नंबर 1 थाना शाहपुर गोरखपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।जांच में सामने आया कि अभियुक्तों द्वारा एक मैरेज लॉन में फर्जी ट्रेनिंग सेंटर संचालित किया जा रहा था, जहां लोगों को नौकरी दिलाने और कम समय में अधिक धन अर्जित करने का लालच देकर उनसे धनराशि ली जाती थी।

इसके साथ ही उन्हें अपने अधीन नए लोगों को जोड़ने पर कमीशन मिलने का प्रलोभन देकर अवैध नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर प्रशिक्षण दिया जाता था। इसी आधार पर थाना गुलरिहा में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इस प्रकरण में सिराजूद्दीन पुत्र मुबारक निवासी बरबा कला थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर हाल पता संगम चौराहा पादरी बाजार थाना शाहपुर गोरखपुर, अतेन्द्र राजपुत पुत्र श्री राजाराम निवासी अमरौली रतनपुर थाना अलीगंज जनपद एटा हाल पता सांईधाम कॉलोनी हरसेवकपुर नंबर 2 थाना गुलरिहा गोरखपुर, आलोक सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी रामकोला थाना रामकोला कुशीनगर हाल पता संगम चौराहा पादरी बाजार थाना शाहपुर गोरखपुर तथा कृष्ण मोहन सिंह पुत्र सुभाष चंद्र निवासी मेदिनीपुर थाना घुघली, महाराजगंज हाल पता इस्टर्नपुर चौराहा हकीम नंबर 1 थाना शाहपुर गोरखपुर के नाम प्रकाश में आए हैं।

Advertisement

पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त कृष्ण मोहन सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न जनपदों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना पिपराइच गोरखपुर में मु0अ0स0 643/24 धारा 420, 406, 506 भादवि, थाना बारादरी बरेली में मु0अ0स0 1013/18 धारा 420, 374, 344, 504, 506 भादवि तथा थाना गुलरिहा गोरखपुर में वर्तमान मुकदमा मु0अ0स0 361/26 धारा 318(4) बीएनएस शामिल है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page