गोरखपुर
छिनैती करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को छिनैती की घटनाओं में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना कैण्ट पर दर्ज मु0अ0सं0 212/2026 धारा 304(2) भा0न्या0सं0 तथा मु0अ0सं0 213/2026 धारा 304(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित कार्रवाई करते हुए कृष्णा कन्नौजिया पुत्र गुड्डू कन्नौजिया निवासी ग्राम झंगहा थाने के पीछे थाना झंगहा गोरखपुर और राज मौर्या पुत्र मनोज मौर्या निवासी ग्राम बेलकुंडा रामलक्षन चौराहा के पास थाना रुद्रपुर, देवरिया, हाल पता मिर्जापुर श्रीदुर्गा मंदिर के पीछे थाना रामगढ़ताल गोरखपुर को गिरफ्तार किया है।
आरोपितों के कब्जे से छिनैती के दो मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5) भा0न्या0सं0 की वृद्धि की गई है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।पुलिस के अनुसार 1 मई 2026 और 2 मई 2026 को दोनों अभियुक्तों ने मोबाइल पर बात कर रहे दो अलग-अलग व्यक्तियों से उनके फोन छीनकर फरार हो गए थे। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर थाना कैण्ट में क्रमशः मु0अ0सं0 212/2026 और मु0अ0सं0 213/2026 के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से छिने गए मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली।गिरफ्तार अभियुक्तों में कृष्णा कन्नौजिया पुत्र गुड्डू कन्नौजिया निवासी ग्राम झंगहा थाने के पीछे थाना झंगहा जनपद गोरखपुर तथा राज मौर्या पुत्र मनोज मौर्या निवासी ग्राम बेलकुंडा रामलक्षन चौराहा के पास थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया, हाल पता मिर्जापुर श्रीदुर्गा मंदिर के पीछे थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर शामिल हैं।
पुलिस अभिलेखों में इनके विरुद्ध थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर में मु0अ0सं0 212/2025 धारा 304(2), 317(2), 3(5) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 213/2025 धारा 304(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के मुकदमे दर्ज हैं।
