Connect with us

गोरखपुर

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर -खजनी मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’

गोरखपुर। जनपद के खजनी मार्ग पर इन दिनों हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं। घनी आबादी के बीच बनी दो लेन की सड़क पर भारी वाहनों का बढ़ता दबाव और अतिक्रमण की समस्या ने आम लोगों के लिए चलना तक मुश्किल कर दिया है। स्थिति यह है कि आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और स्थानीय लोग लगातार दहशत में जीवन जीने को मजबूर हैं।

मंगलवार को दिन में इसी मार्ग पर एक और दर्दनाक हादसा सामने आया। खजनी थाना क्षेत्र के समीप तिराहे पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया ।  पहिये के नीचे पड़ा  साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय  पुलिस  की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान पिपरा बनवारी निवासी भोला (पुत्र बसंत)  उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खजनी मार्ग पर डबल टोल बचाने के लिए भारी वाहन बड़ी संख्या में गुजरते हैं। ये वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे बाइक और साइकिल सवार सबसे ज्यादा हादसों का शिकार हो रहे हैं। सड़क पर जगह-जगह अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था की कमी ने हालात को और भी खराब कर दिया है।

Advertisement

ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण किया जाए, अतिक्रमण हटाया जाए और स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page