Connect with us

गोरखपुर

अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आनन्द कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान अभियुक्त भोलू निषाद पुत्र स्वर्गीय पन्नेलाल निषाद, निवासी सीयर बुजुर्ग थाना गगहा जनपद गोरखपुर के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। इसके आधार पर थाना गगहा में मुकदमा संख्या 171/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading...

गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के अनुसार उसके खिलाफ थाना गगहा में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। वर्ष 2022 में मुकदमा संख्या 110/2022 के तहत धारा 147, 323, 504, 506, 354 भादवि में उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। वर्तमान गिरफ्तारी के दौरान बरामद अवैध तमंचा और कारतूस को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page