Connect with us

गोरखपुर

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जनपद गोरखपुर में “मिशन-शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम, पीआरवी और अन्य पुलिस बल ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित किए।

इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया, जिनमें घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा भारतीय दंड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों से संबंधित प्रावधान शामिल रहे।

Loading...

कार्यक्रम के दौरान महिला हिंसा और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन और सेवाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मोबाइल पैनिक बटन, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग तथा जिला न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामिल हैं। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं के बीच पंपलेट भी वितरित किए गए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page