Connect with us

गोरखपुर

प्रेमी से शादी की जिद में युवती 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के गीडा थाना क्षेत्र के मल्हीपुर (जैतपुर) गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किशोरी अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर वह नाराज हो गई और सीधे पानी की टंकी पर चढ़ गई। टंकी के ऊपर से वह चिल्लाते हुए कहने लगी “मेरी शादी उसी लड़के से करा दो, नहीं तो मैं कूद जाऊंगी।”

यह सुनकर परिजन और ग्रामीण घबरा गए। काफी देर तक लोग उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। घटना की सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 2 से 3 घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार कूदने की धमकी देती रही।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने युवती के प्रेमी को मौके पर बुलाया और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बात मानी जाएगी। माहौल शांत करने के लिए माला और सिंदूर तक मंगवाया गया।

जब युवती को विश्वास हो गया कि उसकी बात मान ली गई है, तब वह धीरे-धीरे टंकी से नीचे उतर आई। नीचे आते ही पुलिस ने दोनों को अपने संरक्षण में ले लिया। जांच में पता चला कि दोनों ही नाबालिग हैं और एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस ने उन्हें समझाया कि इस उम्र में शादी करना कानूनी रूप से संभव नहीं है। इसके बाद दोनों की काउंसलिंग कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

करीब तीन घंटे तक चले इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी रही। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page