गाजीपुर
महिलाओं संग बालिकाओं को दी गई सुरक्षा योजनाओं की जानकारी

गाजीपुर। मिशन शक्ति 5 के तहत जनपद के सभी थानों द्वारा रविवार को महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के लिए शासन व पुलिस द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने महिला हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 108, 1076 व 1098 समेत साइबर क्राइम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं। साथ ही मौजूद लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
Continue Reading